हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home खेल मेसी ने रचा इ...

    मेसी ने रचा इतिहास, बने 5 ‘गोल्डन शू’ जीतने वाले इकलौते फुटबॉलर

    Messi, Golden, Shoe, Footboaler

     मैड्रिड (ऐजेंसी)। बार्सिलोना के स्ट्राइकर लियोनेल मेसी ने पांचवीं बार यूरोपीय ‘गोल्डन शू’ पुरस्कार जीता है। मेसी की टीम बार्सिलोना ने स्पेनिश लीग में रविवार रात खेले गए मैच में रियल सोसिएदाद की टीम को 1-0 से हरा दिया। जीत के बाद मेसी को ‘गोल्डन शू’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मेसी ने लीग के 2017-2018 सीजन में बार्सिलोना के लिए 34 गोल दागे हैं। उन्होंने 68 अंक हासिल किए। मेसी ने पिछले साल भी ‘गोल्डन शू’ पुरस्कार जीता था। इसके अलावा वह 2009-10, 2011-12 और 2012-13 सीजन में यह पुरस्कार अपने नाम कर चुके हैं। मेसी एक मात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पांच बार ‘गोल्डन शू’ पुरस्कार जीता है.

    ये है मेसी के पांच गोल्डन शू अवॉर्ड
    1. 2009-10 (68 अंक, 34 गोल)
    2. 2011-12 (100 अंक, 50 गोल)
    3. 2012-13 (92 अंक, 46 गोल)
    4. 2016-17 (74 अंक, 37 गोल)
    5. 2017-18 (68 अंक, 34 गोल)