हमसे जुड़े

Follow us

32.3 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More

    कोरोना से विश्वभर में 6.5 लाख से ज्यादा की मौत, 1.64 करोड़ से अधिक संक्रमित

    Coronavirus

    बीजिंग/जिनेवा/नयी दिल्ली। वैश्विक महामारी Coronavirus (कोविड-19) का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है और दुनियाभर में अब तक इसके कारण 6.52 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1.64 करोड़ से ज्यादा लोग इससे अब तक प्रभावित हो चुके हैं। कोविड-19 के संक्रमितों के मामले में अमेरिका दुनिया भर में पहले, ब्राजील दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर है। वहीं इस महामारी से हुई मौतों के आंकड़ों के मामले में अमेरिका पहले, ब्राजील दूसरे और ब्रिटेन तीसरे स्थान पर है जबकि भारत मृतकों की संख्या के मामले में छठे स्थान पर है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व भर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,64,09,902 हो गयी है जबकि अब तक इस महामारी के कारण 6,52,531 लोगों ने जान गंवाई है।

    Coronavirus

    विश्व महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में Coronavirus से अब तक 42,88,012 लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 1,48,009 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्राजील में अब तक 24,42,375 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 87618 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 47,704 नये मामले सामने आये हैं और इसके साथ ही यहां इससे संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 14,83,157 हो गयी है। देश में अब तक कुल 9,52,744 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 33,425 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। रूस कोविड-19 संक्रमित मामलों में चौथे नंबर पर है और यहां इसके संक्रमण से अब तक 816680 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 13,334 लोगों ने जान गंवाई है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।