हमसे जुड़े

Follow us

16 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More

    “रीयूज, रिड्यूस, रीसायकल को अपनाएं, पर्यावरण को बचाएं”: विक्रमादित्य सिंह मालिक

    Ghaziabad News
    Ghaziabad News: "रीयूज, रिड्यूस, रीसायकल को अपनाएं, पर्यावरण को बचाएं": विक्रमादित्य सिंह मालिक

    नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने भारत मंडपम, नई दिल्ली से साझा की गाजियाबाद नगर निगम की योजना | Ghaziabad News

    • विश्व पर्यावरण दिवस पर देश को गाजियाबाद से मिला “प्लास्टिक मुक्त भारत” का संदेश

    नई दिल्ली/गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत सरकार द्वारा राजधानी दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित भव्य कार्यक्रम में गाजियाबाद नगर निगम ने पूरे देश के समक्ष प्लास्टिक मुक्त भारत की दिशा में अपनी कार्ययोजना और उपलब्धियों को प्रस्तुत किया। गाजियाबाद नगर निगम के नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने इस कार्यक्रम में भाग लेते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद नगर निगम प्लास्टिक मुक्त अभियान में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। Ghaziabad News

    कार्यक्रम के दौरान श्री मलिक ने नगर निगम द्वारा रीयूज, रिड्यूस और रीसायकल पर आधारित जन-जागरूकता अभियान, घर-घर से प्लास्टिक संग्रहण की रणनीति, और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से चलाए जा रहे नवाचारों की जानकारी दी। नगर आयुक्त द्वारा वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से गाजियाबाद की सफलता को दर्शाया गया, जिसकी उपस्थित अतिथियों द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गई। इस अवसर पर भोपाल नगर निगम के आयुक्त हरेंद्र नारायण और हुबली नगर निगम की आयुक्त डॉ. रूद्रेश ने भी अपनी प्रस्तुतियाँ दीं। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सहित अनेक देश-विदेश के प्रमुख अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए। Ghaziabad News

    कार्यक्रम में गाजियाबाद नगर निगम द्वारा लगाए गए स्टॉल में वेस्ट प्लास्टिक से बने उपयोगी उत्पादों की प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। प्लास्टिक मुक्त भारत की दिशा में नगर निगम द्वारा की जा रही पहल को पैनल डिस्कशन के माध्यम से विस्तार से साझा किया गया। महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त मलिक के नेतृत्व में गाजियाबाद नगर निगम, हर घर को ‘रीयूज, रिड्यूस, रीसायकल’ मिशन से जोड़ने हेतु विशेष प्रयासरत है। नई दिल्ली में नगर आयुक्त द्वारा दी गई प्रस्तुति इस दिशा में एक प्रेरणास्रोत के रूप में उभर कर सामने आई है। Ghaziabad News

    यह भी पढ़ें:– Haryana News: हरियाणा में सीएम ने किसानों के लिए की बड़ी घोषणाएं