हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Monday, April 20, 2026
More
    Home विचार प्रेरणास्रोत विश्व के रहस्...

    विश्व के रहस्यमई स्थान

    Mysterious places of the world
    सांपों वाला द्वीप: इलाहा दा क्यूइमादा एक ऐसा द्वीप है, जहां सांपों का शासन है। यह द्वीप ब्राजील में स्थित है। इस द्वीप से जुड़े रहस्य के बारे में आज तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। इलाहा दा क्यूइमादा को सांपों वाला द्वीप के नाम से जाना जाता है। इस द्वीप पर गोल्डन लांसहेड वाइपर जैसे विषैले सांपों का घर है। इलाहा दा क्यूइमादा द्वीप पर ब्राजील की नौसेना ने सभी नागरिकों को आने पर प्रतिबंध किया है। साओ पाउलो से महज 20 मील की दूरी पर यह द्वीप स्थित है। यहां प्रति तीन फीट की दूरी पर एक से पांच सांप आसानी से मिल जाएंगे।
    अंडमान का सेंटिनल द्वीप: सेंटिनल द्वीप पर खतरनाक आदिवासी रहते हैं, जिनका दुनिया में किसी से भी संपर्क नहीं है। ये लोग ना तो स्वयं इस द्वीप से बाहर आते हैं और न ही किसी बाहरी व्यक्ति को यहां आने देते हैं। इसके पीछे क्या कारण है, यह भी आज तक पता नहीं चल पाया है। यहां जाना लोगों के लिए बहुत जानलेवा होता है।

    Mysterious places of the world

    इथोपिया का दनाकिल रेगिस्तान: यह आम तौर पर कहा जाता है कि दनाकिल रेगिस्तान की गर्मी धरती पर नर्क की आग का अहसास कराती है। दुनिया में जहां कुछ महीनों के अंतराल में मौसम बदलता है, कभी सर्दी होती है तो कभी गर्मी, लेकिन इस जगह पर पूरे साल न्यूनतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहता है। कभी-कभी तो पारा 145 डिग्री सेल्सियस भी हो जाता है। आग उगलने के कारण इस जगह को ‘क्रुअलेस्ट प्लेस ऑन अर्थ’ भी कहा जाता है, जिस कारण यहां के तालाबों का पानी हर वक्त उबलता रहता है। नेशनल जियोग्राफिक ने इसे ‘पृथ्वी पर सबसे क्रूर जगह’ कहा है। यहां 62,000 मील से अधिक क्षेत्र में रेगिस्तान फैला है। ऐसे में यहां रह पाना भी नामुमकिन ही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।