नाइजर में गश्ती दल पर हमले में 29 सैनिकों की मौत

Published On

नियमे (एजेंसी)

अफ्रीकी देश नाइजर में कुछ हथियारबंद लोगों ने सेना के एक गश्ती दल पर घात लगाकर हमला कर दिया जिसमें 29 सैनिकों की मौत हो गयी। स्थानीय मीडिया ने गुरुवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे टिल्लाबेरी क्षेत्र के टोंगो टोंगो इलाके में कुछ हथियारबंद लोगों ने सेना के गश्ती दल पर घात लगाकर हमला कर दिया।

गश्ती दल में कुल 52 सैनिक थे। सरकारी दावे के मुताबिक करीब दो घंटे के संघर्ष के बाद केवल 22 सैनिक ही अपने शिविर में लौट सके। टोंगो टोंगो माली की सीमा से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। गौरतलब है कि चार अक्टूबर 2017 को इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों ने नाइजीरिया और अमेरिकी सैनिकों के एक गश्ती दल पर हमला किया था जिसमें चार अमेरिकी और चार नाइजीरियाई सैनिकों की मौत हो गयी थी।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts