देश में कोरोना के रिकार्ड 2958 नये मामले, मृतकों की संख्या 1694 हुई

Published On

नयी दिल्ली। देशभर में Coronavirus ‘कोविड-19’ महामारी से संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है और पिछले 24 घंटों के दौरान 2958 नए मामले सामने आये हैं तथा इस दौरान 126 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1694 हो गयी है। देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के अब तक कुल 49391 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें 111 विदेशी मरीज शामिल हैं। कोरोना से संक्रमितों के स्वस्थ होने की रफ्तार भी तेज आई है और पिछले 24 घंटों में कोरोना से संक्रमित 1456 लोगों के स्वस्थ होने के साथ ऐसे लोगों की संख्या 14183 पर पहुंच गयी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक Coronavirus का प्रकोप देश के 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में हालात लगातार चिंताजनक होते जा रहे है और पिछले एक दिन में 984 नए मामलों के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 15525 पर पहुंच गयी है और इस दौरान 34 और लोगों की मौत के बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 617 हो गयी है। वहीं राज्य में 2819 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। गुजरात में पिछले 24 घंटों के दौरान 441 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की संख्या के मामलों में दूसरे स्थान पर बना हुआ है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts