महाराष्ट्र: औरंगाबाद में सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मौत

Published On

औरंगाबाद (एजेंसी)। औरंगाबाद में गंगापुर-वैजापुर मार्ग पर नंदूर मदमेश्वर नहर के पास शुक्रवार रात को गन्ने से लदे ट्रक से एक पिकअप वैन टकरा जाने से तीन मजदूरों की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना रात करीब 10 बजे के पास हुई, जब गंगापुर की ओर जा रही एक पिकअप वैन विपरीत दिशा से आ रहे गन्ना लदे ट्रक से टकरा गई।

घायल शिवशंकर सांगवी को अस्पताल में भर्ती कराया गया

इस टक्कर में पिकअप वैन क्षतिग्रस्त होने के साथ-साथ उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान रोहित सुरवासे (28), अक्षय खिरसागर (20) और गणेश शिरसाट (30) के रूप में हुई है। सभी को गंगापुर के उप जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि घायल शिवशंकर सांगवी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts