बस की चपेट में आने से एक छात्रा की मौत

Published On

तीन घायल

गोपालगंज 29 नवंबर (वार्ता)

बिहार में गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के ढ़ोरवलिया गांव के निकट आज बस की चपेट में आने से एक छात्रा की मौत हो गयी तथा तीन अन्य घायल हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के वरनइयाराजाराम गांव की रहने वाली चार लड़कियां कोचिंग करने के लिये साइकिल से कुचायकोट जा रही थी तभी ढ़ोरवलिया गांव के निकट तेज रफ्तार बस ने उन्हें कुचल दिया।

इस दुर्घटना में एक छात्रा की मौके पर हीं मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गयी। दुर्घटना के बाद बस का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मृतका की पहचान फूलतारा (14) के रूप में की गयी है। सूत्रों ने बताया कि घायलों को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बस को जप्त कर शव पोस्टमार्टम के लिये गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया है।

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

About The Author

Related Posts