Maharashtra Accident: महाराष्ट्र में हुआ दर्दनाक हादसा, नदी में गिरी कार, 5 लोगों की मौत

Published On

रत्नागिरी। महाराष्ट्र के मुंबई-गोवा राजमार्ग पर रविवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा तब हुआ जब एक कार जगबुडी नदी में अनियंत्रित होकर गिर गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग मुंबई के मीरा रोड क्षेत्र से देवरुख (जिला रत्नागिरी) एक पारिवारिक अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। मार्ग में जगबुडी नदी के पास चालक का नियंत्रण वाहन पर से हट गया, जिससे कार सीधे नदी में जा गिरी। दुर्घटना में कार में बैठे पाँच यात्रियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि ड्राइवर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Maharashtra Accident

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग सहायता के लिए पहुंचे और उन्होंने पुलिस को खबर दी। पुलिस दल ने तुरंत बचाव कार्य प्रारंभ किया, शवों को नदी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

यह घटना हाल के दिनों में महाराष्ट्र में हुई कई दुर्घटनाओं में से एक है। इससे पहले: 28 अप्रैल को भंडारा जिले के बेला गांव के पास मुंबई-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बोलेरो वाहन को ट्रक ने टक्कर मार दी थी, जिसमें चार लोगों की मृत्यु और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। बोलेरो रायपुर से नागपुर जा रही थी। 18 अप्रैल को मुंबई के चेंबूर इलाके में बीएमसी का कचरा ट्रक ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर पलट गया था, जिसमें एक मजदूर की मौत और दो लोग घायल हो गए थे। 15 अप्रैल को बुलढाणा जिले में खामगांव-नांदुरा मार्ग पर मध्य प्रदेश परिवहन निगम की एक बस और ईंटों से भरे ट्रक में टक्कर हुई थी, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई और बीस लोग घायल हो गए थे। Maharashtra Accident

Sambalpur Murder: ओडिशा में घटी दो हृदयविदारक घटनाएँ, जानकर चौंक जाएंगे!

About The Author

Related Posts