बुलंदशहर में अपहरण मामला: दो बालिका समेत तीन बच्चों की हत्या

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

बुलन्दशहर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में बुलन्दशहर के शहर कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों ने एक ही परिवार की दो बालिकाओं समेत तीन बच्चों का अपरहण करने के बाद उनकी हत्या कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षण एन कोलांचि ने शनिवार को यहां बताया कि बताया नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फैसलाबाद में हाफिज आलम के यहां शुक्रवार शाम को रोजा इफ्तार की पार्टी थी।

पार्टी के बाद परिवार की अलीबा (08), आसमा (07) और अब्दुल (09)घर के बाहर खेलते हुए गायब हो गए थे। परिजनों ने तीनों की तलाश की और देर रात तक कोई सुराग ने मिलने पर पुलिस को तीनों बच्चों के गुमशुदगी की तहरीर दी। उन्होंने बताया कि तीनों बच्चों के शव शनिवार सुबह सलेमपुर क्षेत्र के धतूरी गांव के जंगल में स्थित एक नलकूप के होदे में बरामद हुए। तीनों की गोली मारकर हत्या की गयी थी। नलकूप के इर्दगिर्द खून फैला था और कारतूसों के कई खोके भी मौके पर से बरामद किए गए।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts