बरसात में मकान गिरने से हुआ हादसा, दो की मौत, चार घायल

Published On

अलवर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में अलवर जिले के थानागाजी पुलिस थाना क्षेत्र के गांव भांगडोली में तीन दिन से हो रही बारिश से आज एक मकान के ढह जाने से दो बच्चों की मौत हो गई तथा चार अन्य लोग घायल हो गये। अपनी मौसी के यहां आए कोटपूतली के निकट प्रागपुरा गांव के दो सगे भाई बहिन की मौत हो गई। 2 महिला सहित 5 गंभीर घायल हैं। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमे 2 घायलों को जयपुर रैफर कर दिया है। मौके अलवर एसपी सहित प्रशासन भी पहुंचा है। मकान गिरने की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन मौके पहुंचा। रेस्क्यू कर मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला गया। जिनमे दो बच्चो की मौत हो गई। बाकी पांच जनों को जयपुर के लिए रेफर किया गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts