बच्ची के साथ दुराचार कर उसकी हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Published On

सतना (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि सभापुर थाना क्षेत्र में स्थित एक जंगल में आरोपी राजेश रजक 17 नवंबर को सात वर्षिय बच्ची को बहला फुसलाकर ले गया, जहां बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी और फरार हो गया था। इस मामले में पुलिस ने छानबीन कर कल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts