Rakesh Tikait: फसल के भाव की लड़ाई के साथ, भूमि अधिग्रहण भी किसानों की बड़ी समस्या: टिकैत  

Published On

एमएसपी की लड़ाई संगठन की मजबूती से ही जीती जाएगी:चौधरी नरेश टिकैत

हरिद्वार(सच कहूँ /रविंद्र सिंह )। देव भूमि  हरिद्वार स्थित लाल कोठी, वीआईपी घाट  पर  भारतीय किसान यूनियन का आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर  संपन्न  हुआ। किसानों की मुख्य समस्याओं और पर्यावरण को लेकर गंभीरता से चर्चा हुई । समापन के अवसर किसानों के मुख्य सम्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने हरिद्वार के डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति के  नाम 27 सूत्रीय हक़ पत्र सौपकर, अपनी समस्याओं और मांगों से अवगत कराया।
राष्ट्रीय चिंतन शिविर में मुख्य  चार बिंदुओं पर  विचार विमर्श हुआ। Rakesh Tikait

अध्यक्षता सरदार अजीत सिंह ने की और संचालन ओमपाल मलिक ने किया। चिंतन शिविर के सभी सत्रों में उत्तराखंड ,यूपी ,हरियाणा ,अजब  आदि  राज्यों से बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों ने   हिस्सा लिया। राष्ट्रिय चिंतन शिविर में हुई चर्चा के मुख्य बिंदु  एमएसपी,पर्यावरण,भूमि अधिग्रहण, रहे।  एमएसपी पर गारंटी कानून,पर्यावरण संरक्षण करने का आव्हान  किया गया। और भूमि अधिग्रहण बिल यानी किसानों को  समान मुआवजे की बात पर गंभीरता से चर्चा हुई। इसके आलावा महिलाओं की आंदोलन में भागीदारी और  युवाओं के विषय पर भी गंभीरता  से चर्चा हुई ।

देश का किसान संकट के दौर से गुजर रहा है :नरेश टिकैत |

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत जी ने कहा कि देश का किसान संकट के दौर से गुजर रहा है ऐसी हालात में एकजुटता ही इस किसान कमेरे वर्ग को बचा सकती है आप सभी को बहुत संघर्ष करना पड़ रहा है आप की निडरता से ही किसान आज जीवित है भेदभाव छोड़कर  सभी मिलजुल कर एक साथ काम करें। कहा कि एमएसपी का मुद्दा एक बड़ा मुद्दा है जिसे लेकर पूरे देश का किसान आंदोलन कर रहा है ,अगर यह मांग नहीं मानी गई तो पूरे देश का किसान एक बड़ा आंदोलन देश में करेगा।

 हम संगठित होकर  इस लड़ाई को  जीत  सकते है :राकेश टिकैत | Rakesh Tikait

भारतीय  किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत  कहा कि फसल के भाव की लड़ाई के साथ-साथ भूमि अधिग्रहण, विद्युत की अनेकों समस्याओं  का सामना आज किसान कर रहा है,उन्होंने कहा कि  अगर हम  सभी संगठित नहीं हुए तो इस लड़ाई को हम कभी नहीं जी सकते।हम संगठित होकर ही इस लड़ाई को जीत सकते है।

महिलाओं और युवाओं  के लिए चला  विशेष सत्र  |Rakesh Tikait

महिला विशेष सत्र में अध्यक्षता हरियाणा की सुखबीर कौर ने की और संचालन पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिला अध्यक्ष बबली त्यागी ने की इस सत्र में महिलाओं के आंदोलन में भागीदारी को लेकर गंभीरता से विचार विमर्श हुआ ।और आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति बनाई गई।

इसके अलावा राष्ट्रीय चिंतन शिविर में युवाओं का सत्र भी चला जिसमे युवाओं ने अपने अपने विचार रखे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए खाका  खींचा गया। युवाको से आव्हान किया गया कि अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहे। चिंतन शिविर संपन्न:भाकियू ने डीएम को राष्ट्रपति के नाम सौंपा 27 सूत्रीय हक  पत्र  तीन दिवसीय रष्ट्रीय चिंतन शिविर के तीसरे दिन समापन के दौरान डीएम के माध्यम से किसानों ने राष्ट्रपति के नाम 27 सूत्रीय हक़ पत्र सौपा गया।भाकियू ने  देश के किसानों की मुख्य समस्याओं को लेकर हक़ पत्र  सौपा।

भाकियू के राष्ट्रीय चिंतन शिविर में ये रहे मौजूद | Rakesh Tikait

  इस राष्ट्रीय चिंतन शिविर में भाकियू के  राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ,राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत, थांबेदार  चौ. श्याम सिंह मालिक, चौ. गौरव टिकैत ,चौ. चरणसिंह टिकैत ,चौ ,अर्जुन सिंह बालियान और  भाकियू पदाधिकारी राजवीर सिंह जादौन,रतन सिंह मान,बलजिंद्र सिंह मान,अनुज सिंह ,चौधरी ओमपाल सिंह,राजपाल शर्मा,रवि आजाद ,पवन खटाना,बबली चौधरी ,कमांडो ओपी सिंह ,रामकुमार ,करवा सिंह ,मेवाराम ,अशोक घटायन ,परवेंद्र अवाना,मेरठ मण्ड़ल अध्यक्ष  गुड्डू प्रधान ,पवन चौधरी (लालाराम बापू ),जीते चौहान,ललित चौधरी ,रामकुमार (चेयरमैन ) चतुर्वेदी फौजी ,गाजियाबाद जिला अध्यक्ष चौधरी  बिजेंद्र सिंह, ममता चौधरी, गाज़ियाबाद प्रभारी जयकुमार मालिक ,पवन चौधरी (दुहाई) , छोटे चौधरी ,तहसील अध्यक्ष  वेदपाल मुखिया,महानगर अध्यक्ष सुधीर चौधरी (बाहुबली),महिला जिला अध्यक्ष मनीषा चौधरी ,बाबा परमेन्द्र  सिंह,महानगर अध्यक्ष  विनीत चौधरी ,मोदीनगर प्रभारी कुशलवीर सिंह गुलिया,ब्रह्मपाल सिंह (दुहाई ),उमेश पण्डित , सचिन तेवतिया ,यशवीर सिंह,अजयवीर सिंह,अभिषेक चौधरी,महेश यादव,विनोद मनौटा,प्रशांत चौधरी,राहुल यादव ,मोनू चौधरी   ,मुस्तफा,राजबहादुर नेहरा ,डॉ महमूद अली ,सुनील बालियान ,अरुण कसाना,कुलदीप त्यागी ,जिला अध्यक्ष मेरठ अनुराग चौधरी ,हर्ष चौधरी,सतवीर सिंह,गजेंद्र सिंह , हापुड़ जिला अध्यक्ष दिनेश खेड़ा,दिनेश त्यागी,संदीप चौधरी, महिपालसिंह (गुजराल) ,एक्लव्य चौधरी, हरिद्द्वार जिला अध्यक्ष विजय कुमार शास्त्री,प्रभारी संजय चौधरी ,बुलंद शहर अरब सिंह,शामली जिला अध्यक्ष कालेन्द्र सिंह, हिम्मत सिंह ,रामपुर हसीब अहमद ,सहारनपुर से राजपाल सिंह ,अमरोहा से रामपाल सिंह,मुजफ्फर नगर से योगेश शर्मा ,नोएडा से  अशोक भाटी ,अनित कसाना, बेलीराम भाटी ,आदि यूपी के जिलाध्यक्ष और राष्ट्रिय कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे ।

इनके   आलावा भी  हरियाणा से कंडेला खाप के चौधरी ओमप्रकाश कंडेला,बाबा शेखर गिरी सहित सैकड़ों  मुख्य गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। और हरियाणा,दिल्ली,मध्य प्रदेश,उत्तर प्रदेश,राजस्थान,छत्तीसगढ़ हिमाचल,उत्तराखंड से पहुंचे अध्यक्षों और भारतीय किसान यूनियन(भाकियू ) के  समस्त  राष्ट्रीय पदाधिकारी राष्ट्रिय चिंतन शिविर में मौजूद रहे।

About The Author

Related Posts