राजौरी में विस्फोट, एक की मौत, पांच घायल

Published On

जम्मू (सच कहूँ न्यूज)। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सोमवार को विस्फोट में एक नाबालिग की मौत हो गयी तथा पांच लोग घायल हो गये। यह घटना उसी जगह पर घटित हुई, जहां पर रविवार को आतंकवादियों ने गोलीबारी करके चार लोगों की हत्या कर दी थी। आतंकवादियों ने रविवार को राजौरी के डांगरी क्षेत्र में गोलीबारी की थी। जम्मू क्षेत्र के पुलिस महानिरक्षक मुकेश सिंह ने बताया कि विस्फोट गोलीबारी वाले स्थल के पास हुआ है। उन्होंने कहा, ‘पांच लोग घायल हो गए, जबकि एक बच्चे की मौत हो गई और एक की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि एक अन्य संदिग्ध शक्तिशाली विस्फोट उपकरण (आईईडी) भी देखा गया है, जिसे निष्क्रिय किया जा रहा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts