डेरा श्रद्धालु बोले, पूज्य गुरु जी द्वारा चलाए गए परहित कार्यों को देंगे गति

Published On

ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा गांव लक्कड़ांवाली के आश्रम में धूमधाम से आयोजित

ओढां। (सच कहूँ/राजू) पूजनीय बेपरवाह साईं शाह मस्ताना जी महाराज के पावन अवतार माह के उपलक्ष्य में ब्लॉक श्री जलालआणा साहिब की ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा गांव लक्कड़ांवाली के आश्रम में धूमधाम से आयोजित हुई। नामचर्चा का लाभ उठाने के लिए काफी संख्या में साध-संगत ने शिरकत की। नामचर्चा की शुरुआत ब्लॉक भंगीदास सुरजीत इन्सां ने बेनती भजन के साथ करवाई तदुपरांत कविराजों ने बख्शी बहुत नियामतां जी सतगुरु मेरे, मिटी धुंध जग चानण होया, पिलौना प्रेम का प्याला व प्यारे सतगुरु तेरे दीदार दी सहित अनेक भजनों एवं कव्वालियों के जरिए गुरु यश गाकर साध-संगत को लाभांवित किया।

यह भी पढ़ें:– इंतजार खत्म, सच्चे रहबर Saint Dr. MSG आये, करें रूहानी दर्शन

इस अवसर पर ब्लॉक भंगीदास सुरजीत इन्सां ने समस्त साध-संगत को पूजनीय शाह मस्ताना जी महाराज के पावन अवतार माह की बधाई देते हुए आह्वान किया कि साध-संगत ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई कार्यां को अधिक से अधिक गति देनी है। उन्होंने कहा कि पूज्य गुुरु जी लाइव सत्संग के माध्यम से हर रोज लोगों का नशा छुड़वा रहे हैं। वहींं उन्होेंने बीती 8 नवंबर को आयोजित भंडारे में बढ़-चढ़कर पहुंचने एवं सेवा करने पर समस्त साध-संगत का ब्लॉक कमेटी की ओर से आभार व्यक्त किया। नामचर्चा के दौरान साध-संगत ने हाथ खड़े कर ये प्रण लिया कि वे मानवता भलाई कार्यांे को बढ़-चढ़कर गति देते हुए परहित के कार्य करेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts