इंफाल में बम विस्फोट
Published On
इंफाल (एजेंसी)। मणिपुर में इंफाल के नागामपाल कंगजाबी लाईकांगबम लीकाई में यहां सोमवार की रात एक शक्तिशाली बम विस्फोट हुआ। पुलिस ने मंगलवार को कहा कि करीब आधी रात को हुए इस विस्फोट में कोई भी घायल नहीं हुआ क्योंकि इलाके में उस वक्त कोई नहीं था। धमाके की आवाज इंफाल के ज्यादातर इलाकों में सुनी गई। धमाके से खिड़कियों के शीशे और घरों के दरवाजे क्षतिग्रस्त हो गए। क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि दो संदिग्ध एक दुपहिया वाहन से आए और बम रख गए। पुलिस और बम विशेषज्ञों ने मंगलवार को इलाके का निरीक्षण किया और जांच शुरू की।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।