फ्लाइट में बम की सूचना, दिल्ली एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी, सुरक्षित उतारे गए यात्री

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली से बड़ी खबर आ रही है। मॉस्को से दिल्ली आने वाली फ्लाइट में बम होने की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट सुबह 3.20 बजे लैंड हुई। बम की सूचना मिलने से एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल था। सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को नीचे उतारा गया। इसके बाद फ्लाइट की जांच की गई। फ्लाइट में 386 यात्री और 16 क्रू मेंबर्स थे।

अलर्ट पर एजेंसी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली पुलिस को देर रात एक मेल के जरिए सूचना मिली थी कि मॉस्को से आ रही फ्लाइट में बम है। विमान में बम की सूचना मिलने के बाद सभी एजेंसियां अलर्ट पर आ गई। इसके बाद बम निरोधक दस्ता रेस्कयू टीमें तैनात की गई। विमान को रनवे 29 पर उतारा गया। सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित नीचे उतारा गया। विमान की चेकिंग की गई। हालांकि राहत तब मिली जब विमान में कोई बम नहीं मिला। इसके बाद जांच एजेंसियों ने राहत की सांस ली।

अमेरिका में अंधाधुंध फायरिंग, पुलिस अधिकारी समेत पांच लोगों की मौत

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts