Bus Fell In Narmada River : रेलिंग तोड़ कर पुल से गिरी बस, 12 लोगों के शव निकाले गए, , 15 का रेस्क्य

Published On

भोपाल (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने धार और खरगोन जिले की सीमा पर हुए बस हादसे के संदर्भ में बताया कि अब तक 12 लोगों के निधन की खबर है, वहीं 15 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। डॉ. मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान बताया कि इंदौर से पुणे जा रही महाराष्ट्र सरकार की बस धामनोद के पास खलघाट में नर्मदा नदी (Bus Fell In Narmada River) में गिर गई। मौके पर सभी जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी और रेस्क्यू टीमें पहुंच गई है। रेस्क्यू के सभी प्रयास किए जा रहे हैं। अब तक 15 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। करीब 12 लोगों के निधन की खबर है। उन्होंने कहा कि प्रथमदृष्टया लगता है कि स्टीयरिंग या ब्रेक फेल हुआ। बस किसी तकनीकी खराबी के कारण रेलिंग तोड़ कर नीचे जा गिरी। पानी का प्रवाह बहुत तेज है। डॉ मिश्रा ने बताया कि बस में 50 से 55 लोगों के सवार होने के कयास हैं। इंदौर से 12 लोग बस में चढ़े थे। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं धार के पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि बस हादसे के बाद चलाए गए रेस्क्यू आॅपरेशन के दौरान अब तक 12 लोगों के शवों को निकाला गया है। बस इंदौर से महाराष्ट्र के अमलनेर जा रही थी।

नर्मदा हादसा : शिवराज ने प्रशासन को दिए फौरन बचाव कार्य के निर्देश

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह धार और खरगोन जिले की सीमा पर हुए बस हादसे का संज्ञान लेते हुए प्रशासन को शीघ्र घटनास्थल पर पहुंचने और बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार बस को निकालने और उसमें फंसे लोगों के बचाव का अभियान शुरू हो गया है। जिला प्रशासन घटना स्थल पर पहुंच गया है। मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ को दुर्घटनास्थल पर भेजने और आवश्यक संसाधन भी घटनास्थल पर भेजने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था के निर्देश भी दिए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts