कनाडा में स्कूल के बाहर गोलीबारी, दो घायल

Published On

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है | Canada: Firing outside school

ओटावा। कनाडा के वैंकोवर में एक प्राथमिक स्कूल के बाहर गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए। क्लार्क काउंटी (Canada: Firing outside school) शेरिफ कार्यालय ने एक बयान में कहा गोलीबारी मंगलवार को 2215 एनइ 104 स्ट्रीट पर हुयी। घटना की जानकारी के तुरंत बाद अधिकारी गोलीबारी वाली जगह पर पहुंचे। हमलाकर्ता के वाहन और उसके बारे में जानकारी जुटा ली गयी है।

घायलों की उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया | Canada: Firing outside school

स्थानीय मीडिया के अनुसार गोलीबारी में कोई छात्र या स्कूल का कर्मचारी हताहत नहीं हुआ है। पुलिस ने इस मामले को लेकर कहा, व र्तमान में नागरिकों के लिए कोई खतरा नहीं है और स्कल में कोई सक्रिय हमलावर भी नहीं है। स्कूल की पहले ही छुट्टी कर दी गयी थी और ज्यादातर छात्र स्कूल से जा चुके है। घायलों की उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About The Author

Related Posts