उत्तर-पूर्वी राज्यों में तेज हवा चलने के आसार

Published On

पुणे (एजेंसी)। असम ,मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान 45-55 किमी प्रति घंटे तक की तेज गति से हवा के चलने और बारिश के साथ ओले गिरने के आसार हैें। अरुणाचल प्रदेश, विदर्भ, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग हिस्सों में 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज गति से हवा और गरज के साथ बारिश होने का अनुमान हैे पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, मराठवाड़ा, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक , केरल, माहे ,तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बिजली गिर सकती है। असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने के आसार हैं।

नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में तथा असम और मेघालय के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहो पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्व मध्य प्रदेश, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे के कुछ हिस्सों में तथा पूर्वी राजस्थान के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर रहो पश्चिम बंगाल, बिहार और सिक्किम के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से अत्यधिक नीचे रहा नीचे दर्ज किया गयो बिहार के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी नीचे रहो तटीय आंध्र प्रदेश और यानम के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे रहा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts