चीन में भूस्खलन, एक की मौत, छह लापता

Published On

गुयांग (एजेंसी)

चीन के गुझाऊ प्रांत में दो स्थानों पर भूस्खलन होने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और छह अन्य लापता हो गये। स्थानीय प्रशासन ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को हेझांग काउंटी में एक गांव में निर्माणाधीन स्थल के पास भूस्खलन होने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और छह अन्य लापता हो गये।

उन्होंने बताया कि बचाव एवं राहत कार्य चल रहा है और दुर्घटना की जांच की जा रही है। शहर के प्रचार विभाग के अनुसार कल शाम लियूपनशुई शहर के एक गांव में भूस्खलन की दूसरी घटना में 20 से अधिक घर जमीदोज़ हो गये। इस हादसे के बाद बचावकर्मी घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य के लिए पहुंचे। कल रात एक बजे तक कम से कम 10 लोगों को बचा लिया गया।

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

About The Author

Related Posts