एक व्यक्ति के अहंकार के कारण देश भर में फैल गया कोरोना : राहुल

Published On

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोविड-19 महामारी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधे-सीधे निशाना साधते हुये आज कहा कि उनके ‘अहंकार के कारण’ यह महामारी देश भर में फैल गई है। गांधी ने एक ट्वीट में लिखा, “ कोरोना संक्रमण के आंकड़े इस सप्ताह 50 लाख और सक्रिय मामलों की संख्या 10 लाख पार कर जायेगी। अनियोजित लॉकडाउन एक व्यक्ति के अहंकार की देन है जिससे कोरोना देशभर में फैल गया।” उन्होंने प्रधानमंत्री पर कोविड-19 को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाते हुये कहा, “ मोदी सरकार ने कहा आत्मनिर्भर बनिये यानि अपनी जान खुद ही बचा लीजिये क्योंकि प्रधानमंत्री मोर के साथ व्यस्त हैं।” उनका इशारा मोदी द्वारा पिछले दिनों साझा किये गये उस वीडियो की तरफ था जिसमें प्रधानमंत्री मोर को दाना खिलाते दिख रहे हैं। उन्होंने एक कविता लिखकर यह वीडियो साझा किया था।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts