पूज्य गुरू जी द्वारा शुरू किए गए मानवता कार्यों को बढ़-चढ़ कर आगे बढ़ा रही साध-संगत

Published On

हिसार(सच कहूँ/सरदाना)। हिसार के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के आॅफिस उत्तम धर्मशाला में ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन किया गया। नामचर्चा में पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के यूट्यूब पर आई वीडियो बड़ी स्क्रीन पर चलाकर दिखाई गई। नामचर्चा के दौरान 15 जरूरतमंद परिवारों को 1 महीने का राशन भी दिया गया। नामचर्चा में मास्टर एथलीट ममता इन्सां भी पहुंची हुई थी। साध-संगत ने उन्हें फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। साध-संगत ने हर संभव सहायता की भी पेशकश की। इस अवसर पर सभी समितियों के जिम्मेवार भाई-बहन व साध-संगत उपस्थित रही।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts