तेरे नाम दी मस्ती चढ़ गई आ चढ़ गई आ ….

Published On

बरनावा (रकम सिंह)। डेरा सच्चा सौदा आश्रम की दूसरी पातशाही परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज का पावन अवतार महा का भंडारा आज शाह सतनाम जी आश्रम बरनावा बागपत उत्तर प्रदेश में धूमधाम और हर्षो उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पावन अवतार माह की खुशी में आश्रम में साध-संगत ने नाचकर अपनी खुशी का इजहार किया।

कड़ाके की ठंड को देखते हुए आगुंतको के लिए गर्म बिस्तरो, अलाव,जल पान,लंगर भोजन, ठहरने की व्यवस्था और वाहनों के लिए ट्रैफिक के व्यापक प्रबंध किए जा रहे है।सभी समितियों के सेवादार भाई बहन आश्रम में पहुंचकर अपनी अपनी सेवा में लग गए हैं। भंडारे को लेकर यू पी और उतराखांड की साध संगत में अत्यधिक उत्साह है। भंडारे की पूर्व शनिवार देर सायं बहनों के द्वारा जागो निकाली गई और ढोल नगाड़ों की थाप पर नाच गाकर सेवादारों द्वारा खुशियां मनाई गई।

उत्तर प्रदेश के 45 मेंबर महेंद्र इंसान ने जानकारी देते हुए बताया कि भंडारे की व्यापक व्यवस्था हेतु समस्त 45 मेंबर भाई बहनों की अलग अलग सेवाओं में ड्यूटी लगा दी गई है, भंडारे के अवसर पर एमएसजी द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई कार्यों को भी गति प्रदान की जायेगी। श्रद्धालुओं के लिए कोविड 19 के नियमों को दृष्टिगत रखते हुए मास्क पहनकर आने के निर्देश दे दिए। मुख्य द्वार पर सेनिटाइजर की व्यवस्था होगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts