मध्यप्रदेश में Saint Dr. MSG का जलवा, धूमधाम से मनाया पावन भंडारा

Published On

बैतूल (मध्यप्रदेश)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन अवतार महीने के उपलक्ष्य में बैतूल में नामचर्चा का आयोजन किया गया। नामचर्चा की शुरूआत ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ का नारा लगाकर की। इसके बाद क्रम वाइज कविराजों ने शब्द बोले। नामचर्चा के दौरान 6 जरूरतमंद परिवारों को राशन व 15 बच्चों को स्टेशनरी का सामान वितरित किया गया। नामचर्चा के दौरान साध-संगत ने पूज्य गुरु जी द्वारा चलाए जा रहे 142 मानवता भलाई कार्यों को तेज गति से करने का संकल्प लिया। उमस भरी गर्मी को देखते हुए सेवादारों ने जगह-जगह पानी की व्यवस्था की गई थी। नामचर्चा उपरांत समस्त साध-संगत को लंगर खिलाया गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts