ड्रग्स केस: भारती और उनके पति को कोर्ट से झटका, दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

भारती सिंह के बाद उनके पति हर्ष लिंबाचिया गिरफ्तार

मुंबई (एजेंसी)। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मादक पदार्थ को रखने और इसका सेवन करने के मामले में कॉमेडियन भारती सिंह के बाद अब उनके पति हर्ष लिंबाचिया को रविवार को गिरफ्तार किया। एनसीबी ने भारती सिंह को इस मामले में शनिवार को गिरफ्तार किया था। एनसीबी ने इससे पहले भारती सिंह के प्रोडक्शन कार्यालय और घर पर छापा मारा और इन दोनों स्थानों से 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया। दंपति ने पूछताछ के दौरान गांजा का सेवन करने की बात स्वीकार कर ली है। वहीं कोर्ट ने आज कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश करने से पहले नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने इनका मेडिकल करवाया था।

यह भी पढ़े- विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 573 अरब डॉलर

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts