इंडोनेशिया में भूकंप के मध्यम झटके महसूस किए गए

Published On

जकार्ता (एजेंसी)। इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में गुरुवार को भूकंप के मध्यम झटके महसूस किये गये। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.8 तीव्रता मापी गयी। अंतरराष्ट्रीय समयानुसार 06:28 बजे आये इस भूकंप का केंद्र पूर्वी प्रांत पापुआ के जयपुरा शहर से 10 किलोमीटर पश्चिम में सतह से 43 किलोमीटर (27 मील) की गहराई पर था। भूकंप से किसी के हताहत होने या नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गयी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts