आर्थिक संकट: राहुल गांधी ने कहा- आरबीआई का धन हड़पने से काम नहीं चलेगा, सरकार समाधान नहीं ढूंढ़ पा रही

Published On

आरबीआई ने कैश सरप्लस में से 1.76 लाख करोड़ सरकार को देने का फैसला किया

  • राहुल ने कहा- यह डिस्पेंसरी से बैंड-ऐड चुराकर गोली लगने से हुए घाव पर लगाने जैसा

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री आर्थिक संकट का समाधान नहीं ढूंढ़ पा रहे। राहुल ने सरकार पर आरबीआई का धन हड़पने का आरोप भी लगाया। रिजर्व बैंक ने बिमल जालान कमेटी की सिफारिशें मानते हुए कैश सरप्लस में से 1.76 लाख करोड़ रुपए सरकार को ट्रांसफर करने की सोमवार को मंजूरी दी। राहुल ने इसी मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधा।

राहुल ने आरबीआई लूटेड हैशटैग का इस्तेमाल कर लिखा- आरबीआई से धन हड़पने का तरीका काम नहीं आएगा। यह डिस्पेंसरी से बैंड-ऐड चुराकर गोली लगने से हुए घाव पर लगाने जैसा है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया- यह रहस्यमयी संयोग है या सुनियोजित षड्यंत्र कि आरबीआई से ली गई 1.76 लाख करोड़ रुपए की राशि भाजपा सरकार द्वारा पेश किए गए बजट की ‘गायब’ राशि के बराबर है? क्या यह रकम भाजपा के दिवालिया पूंजीपति मित्रों को बचाने के लिए है ? क्या ये आर्थिक समझदारी है?

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts