सोपोर में मुठभेड़, एक आतंकवादी मरा

Published On

 मुठभेड़ में गुरुवार को दो आतंकवादी मारे गये थे

श्रीनगर (एजेंसी)।

उत्तर कश्मीर में बारामूला जिले के सोपोर में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आ तंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि जिले में सोपोर के एक गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर राष्ट्रीय राइफल, जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया।सुरक्षा बल गांव के एक खास इलाके की ओर बढने लगे तभी वहां छिपे आ तंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कारार्वाई की और उसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गया। प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया तथा आखिरी समाचार मिलने तक आतंकवादियों के खिलाफ अभियान जारी है। गौरतलब है कि कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में गुरुवार को दो आतंकवादी मारे गये थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts