दु:खद: आग में जले पिता-पुत्री की मौत

Published On

मेदिनीपुर (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल में पूर्वी मेदिनीपुर के निकट मेचेड़ा स्टेशन के पास बुधवार तड़के 15 कच्चे घरों में आग लगने से पिता एवं पुत्री की मौत हो गयी। पुलिस ने आज यहां बताया कि मृतकों की पहचान गोकुल कार (71) और उसकी पुत्री मलिका कार (40) के रुप में हुई। पुलिस के अनुसार आग सुबह करीब साढ़े चार बजे मृतक के बगल के घर में खाना बनाने के काम आने वाले लकड़ी के तंदूर से फैली होगी। स्टेशन के पास के घर टिन, टाइल्स और तिरपाल के बने थे। आग को बुझाने के लिए दो दमकल गाडियों को लगाया गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts