शिक्षा और रोजगार
Delhi Court Firing: तीस हजारी कोर्ट में फायरिंग, लोगों में दहशत
Published On
नई दिल्ली। Delhi Court Firing: देश की राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली की कोर्ट में एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है। जानकारी के अन्नुसार यह घटनाक्रम तीस हजारी कोर्ट में वकीलों की आपसी बहर व झगड़े के बाद गोलीबारी हुई है।
समाचार लिखे जाने तक अभी तक इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। फायरिंग का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि हवाई फायरिंग की जा रही है। घटना स्थल पर भारी तादाद में पुलिस बल तैनात है।
साकेत कोर्ट में महिला पर फायरिंग
गौरतलब हैं कि अप्रैल माह में साकेत कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बावजूद एक शख्स ने महिला पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थीं, जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया था।