France: फ्रांसीसी सैनिकों के हमले में पांच नाइजर सैनिकों की मौत

Published On

नियामी (एजेंसी)। फ्रांसीसी सैनिकों के नाइजर के नेशनल गार्ड पर किये गये हमले में पांच सैनिकों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गये है। मीडिया ने यह रिपोर्ट दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फ्रांसीसी सैनिकों ने नाइजर के नेशनल गार्ड पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि एक फ्रांसीसी युद्धक विमान अफ्रीकी राष्ट्र के हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया।
एक्टुनिगर समाचार पोर्टल ने नाइजर के नेशनल गार्ड की जानकारी के हवाले से शुक्रवार को बताया कि फ्रांसीसी सैनिकों के हमले में नाइजर के पांच सैनिक मारे गए तथा चार अन्य घायल हुए है। घायलों में दो की हालत गंभीर है।

नाइजर के अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद बजौम के राजनीतिक सलाहकार एंटिनेकर अल-हसन ने बुधवार को मीडिया को बताया कि फ्रांसीसी सेना ने अफ्रीकी देश छोड़ने की नाइजर विद्रोहियों की मांग को खारिज कर दिया है। नाइजर वर्तमान में 1,500 फ्रांसीसी सैनिक तैनात है। उल्लेखनीय है कि नाइजर में पिछले महीने 26 जुलाई को हुए तख्तापलट में बजौम को जनरल अब्दुर्रहमान त्चियानी के नेतृत्व में उनके ही गार्ड ने अपदस्थ कर दिया और हिरासत में ले लिया। इसके बाद से देश में व्यापक विरोध प्रदर्शन और हिंसा हो रही है।

About The Author

Related Posts