पूर्व प्रधान न्यायाधीश आर.सी. लाहोटी नहीं रहे, पीएम मोदी ने जताया शोक

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के पूर्व प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति आर सी लाहोटी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने वीरवार को एक ट्वीट संदेश में कहा कि देश के पूर्व प्रधान न्यायाधीश आर.सी.लाहोटी जी के निधन से दुखी हूँ। उन्हें न्यायपालिका के क्षेत्र में योगदान और वंचितों के लिए शीघ्र न्याय सुनिश्चित करने के लिए याद किया जायेगा। उनके परिजनों और शुभ चिंतकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति। न्यायमूर्ति लाहोटी का बुधवार शाम निधन हो गया था। वह 82 वर्ष के थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts