अजब-गजब: घोड़ी पर सवार दूल्हे के पास फोड़ दिया पटाखा, फिर घोड़ी दुल्हे को लेकर हो गई फरार

Published On

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर शादी के वीडियोज आए दिन सुर्खियां बटोरते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दूल्हा घोड़ी पर सवार होकर अपनी दुल्हन को लेने बारात लेकर जा रहा था तभी बारात में मौजूद एक व्यक्ति ने ऐसी शरारत की जिससे वहां का पूरा माहौल ही बदल दिया।

किसी व्यक्ति ने घोड़ी के सामने पटाखा फोड़ दिया, जिससे घोड़ी डर गई और दूल्हे को लेकर भाग गई। लोग अभी कुछ समझ पाते और घोड़ी को रोक पाते इससे पहले ही घोड़ी काफी दूर निकल जाती है। आपको बता दें कि यह वीडियों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि इस वीडियो का अभी तक पता नहीं चल पाया कि कहां का है। लेकिन ये देश के किसी छोटे कस्बे या गांव का लग रहा है। इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है।

37 लाख से ज्यादा देखा गया वीडियो

वीडियो देखने के बाद आप यही सोच रहे होंगे दूल्हे की क्या किस्मत है? अब इस पूरे मामला का वीडियो वायरल हो गया है और लोग इस वीडियो पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को अब तक 37 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और मजे लेते हुए वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करा रहे हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts