अपनी नीतियों और कार्यशैली की समीक्षा करें सरकार: मायावती

Published On
नई दिल्ली l बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरा होने पर शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार को अपनी कार्यशैली और नीतियों पर गंभीर चिंतन करते हुए कामकाज की समीक्षा करनी चाहिए l
सुश्री मायावती ने एक ट्वीट श्रंखला में कहा कि केंद्र सरकार का पहला वर्ष विवादों से भरा रहा है l सरकार को जनहित और देश हित में इस पर सोच विचार करना चाहिए l उन्होंने कहा, ” ऐसे में केन्द्र सरकार को अपनी नीतियों एवं कार्यशैली के बारे में खुले मन से जरूर समीक्षा करनी चाहिये और जहाँ पर इनकी कमियाँ रहीं हैं, उनपर इनको पर्दा डालने की बजाय, उन्हें दूर करना चाहियेl बसपा की इनको देश और जनहित में यही सलाह है l

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts