हाथी मेरा साथी: जब एक शख्स ने ओढ़ने के लिए हाथी को दिया अपना कम्बल

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। इन्सान और जानवरों के बीच का प्यार और अपनापन अक्सर लोगों का दिल जीत लेता है। आज हम आपको ऐसी खबर बताने जा रहे हैं जिससे आपको जानवरों के प्रति अपनापन महसुस होगा। जी हां! एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें एक युवक्त और हाथी के बच्चे के बीच का स्नेह और अटूट प्रेम झलक रहा है। इस फोटो ने सोशल मीडिया खूब धूम मचा रखी है।

सोशल मीडिया पर छाई फोटो

इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही इस फोटो ने सबका दिल जीत लिया है। फोटो में युवक और हाथी का बच्चा आस-पास लेटे हुए हैं। शख्स ने हाथी को अपना कम्बल ओढ़ने के लिए दे दिया है जबकि वो खुद बिना कम्बल के लेटा हुआ है। तस्वीर में बच्चा और युवक एक दूसरे को प्यार भरी निगहाओं से देख रहे हैं। इस तस्वीर को देखना बहुत ही खूबसूरत नजारा जैसा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts