हिमाचल प्रदेश: संतुलन बिगड़ने से खाई में गिरी बस, कई घायल

Published On

सोलन (एजेंसी)। हिमाचल प्रदेश में पिछले कई दिनों हादसे हो रहे हैं। इस बीच प्रदेश के बद्दी में पट्टा-बरोटीवाला सड़क पर एक एचआरटीसी बस खाई में जा गिरी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बस में 33 लोग सवार बताए जा रहे हैं और कई घायल हैं। यह बस जोहड़ी साहिब से नालागढ़ जा रही थी। अचानक संतुलन बिगड़ने से बस खाई में जा गिरी है। प्रशासन की ओर से राहत कार्य जारी है।

पुलिस थाना बरोटीवाला के अंतर्गत हरिपुर पट्टा मार्ग पर ठेड़पुरा के पास यह हादसा हुआ है। बस खाई में गिरने से कई सवारियां घायल हुई हैं। यह बस शनिवार सुबह करीब आठ बजे जोहड़जी से नालागढ़ के लिए निकली थी। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस ठेडपुरा के पास गहरी खाई में गिर गई।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts