हिमाचल की साध संगत ने जरूरतमंद परिवारों को बांटे कंबल व गर्म कपड़े
Published On
अंबाला(सच कहूँ/ कंवरपाल)। ब्लॉक बद्दी जिला सोलन की साध-संगत ने पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के पावन एमएसजी अवतार माह की खुशी में जरूरतमंदों को कंबल व गर्म कपड़े बांटे। ब्लाक के जिम्मेवारों ने बताया कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए हिमाचल प्रदेश की साध संगत ने कड़ाके की सर्दी से बचाने के लिए गरीब बच्चों को कपड़े व कंबल वितरित किए। साध संगत के इस नेक कार्य की क्षेत्रवासियों ने सराहना की वहीं जरूरतमंदों ने पूज्य गुरुजी व साध संगत का आभार जताया। Himachal Pradesh News