Bihar Asha Worker Honorarium 2025: सीएम ने आशा और ममता कार्यकर्ताओं को दिया बड़ा तोहफा! किया ये ऐलान

Published On

Bihar Asha Worker Honorarium 2025: पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आशा और ममता कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि में वृद्धि की घोषणा की है। उन्होंने यह जानकारी बुधवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से साझा की। Bihar Asha Worker Honorarium

मुख्यमंत्री ने लिखा, “नवंबर 2005 से सरकार गठन के बाद से हमने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में इन सेवाओं के विस्तार में आशा एवं ममता कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है। उनके योगदान को सम्मान देते हुए उनकी प्रोत्साहन राशि में वृद्धि का निर्णय लिया गया है।”

प्रोत्साहन राशि में हुआ बड़ा बदलाव | Bihar Asha Worker Honorarium

  • आशा कार्यकर्ताओं को अब पूर्व निर्धारित ₹1,000 के स्थान पर ₹3,000 प्रति माह प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
  • ममता कार्यकर्ताओं को प्रत्येक प्रसव पर ₹300 के बजाय ₹600 की प्रोत्साहन राशि प्राप्त होगी।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय न केवल इन कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाएगा, बल्कि ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को भी सशक्त बनाएगा।
  • सामाजिक कल्याण से जुड़े अन्य हालिया फैसले
  • 27 जुलाई को राज्य सरकार ने बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन की घोषणा की। यह आयोग सफाईकर्मियों के अधिकारों की रक्षा, उनकी शिकायतों के समाधान और कल्याण योजनाओं की निगरानी का कार्य करेगा।
  • 26 जुलाई को मुख्यमंत्री ने पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत मासिक पेंशन को ₹6,000 से बढ़ाकर ₹15,000 करने की घोषणा की। यह सुविधा 60 वर्ष से अधिक आयु के मान्यता प्राप्त पत्रकारों को दी जाएगी, जो बिहार के मूल निवासी हों।

इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने 125 यूनिट तक घरेलू बिजली बिल माफ करने की घोषणा की थी, जो 1 अगस्त से लागू हो रही है। साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि भी बढ़ाकर ₹1,100 प्रति माह कर दी गई है, जो पहले ₹400 हुआ करती थी। Bihar Asha Worker Honorarium

Russia Earthquake: 8.7 तीव्रता के भयंकर भूकंप से हिली रूस की धरती, सुनामी की चेतावनी जारी

About The Author

Related Posts