Madhya Pradesh News: खौफनाक पिकनिक! सेना अधिकारियों की पिटाई, महिला के साथ दुराचार

Published On

इंदौर (एजेंसी)। विगत दिवस मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में पिकनिक मनाने गए दोस्तों का एक ग्रुप खौफनाक घटना का शिकार हो गया, ये दो दोस्त भारतीय सेना के अधिकारी हैं, जिन पर हमला किया गया, साथ ही उनकी दो महिला साथियों में से एक के साथ अज्ञात लोगों ने दुराचार की घटना को भी अंजाम दिया। उक्त जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट में पुलिस द्वारा बताई गई जानकारी अनुसार दी गई। Madhya Pradesh News

मंगलवार को 23 और 24 साल की उम्र के दो अधिकारी अपनी दो महिला साथियों के साथ इंदौर में पिकनिक मनाने निकले थे। बड़गोंडा पुलिस स्टेशन के प्रभारी लोकेंद्र सिंह हिरोरे ने जानकारी देते हुए बताया, भारतीय सेना के अधिकारी महू छावनी शहर के इन्फैंट्री स्कूल में यंग आॅफिसर्स (वाईओ) कोर्स कर रहे थे। हमलावरों ने महिला अधिकारी और उसके साथी को बंदूक की नोक पर कार में बंधक बना लिया और महिला के साथ दुराचार किया। अधिकारी ने शिकायत का हवाला देते अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।

दूसरा अधिकारी और व सहेली पहाड़ी की चोटी पर थीं | Madhya Pradesh News

रिपोर्ट के अनुसार घटना बुधवार की सुबह हुई। रिपोर्ट में बताया गया कि महू-मंडलेश्वर रोड पर पिकनिक स्पॉट के पास रात करीब 2 बजे सात अज्ञात लोग पहुंचे। लोकेंद्र सिंह हिरोरे के ने बताया कि उन्होंने ”कार में बैठे एक अधिकारी और महिलाओं की पिटाई शुरू कर दी।” इस दौरान दूसरा अधिकारी और उसकी सहेली पहाड़ी की चोटी पर थीं, उन्होंने चीख-पुकार सुनी तो वे मौके पर पहुंचे और अपने वरिष्ठों को घटना की जानकारी दी। वरिष्ठ अधिकारियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस तुरंत उस जगह पर पहुंची, जहां उन दोनों पर हमला किया गया था। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही बदमाश मौके से भाग गए।

रिपोर्ट में पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया गया कि उन चारों पीड़ितों को सुबह करीब 6.30 बजे मेडिकल जांच के लिए महू सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि महिलाओं में से एक के साथ यौन उत्पीड़न हुआ है और अधिकारियों के शरीर पर चोटों के निशान हैं। इंदौर ग्रामीण एसपी हितिका वासल ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 70 (सामूहिक दुराचार), 310-2 (डकैती), 308-2 (जबरन वसूली) और 115-2 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने आगे बताया कि 4 पुलिस स्टेशनों के कर्मियों ने तलाशी अभियान चलाया। 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले 7 संदिग्धों में से 6 की पहचान कर ली गई है। दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। Madhya Pradesh News

Delhi Rain: दिल्ली ‘डूबी’! इन रास्तों पर जानें से बचें! आईएमडी ने जारी की चेतावनी!

About The Author

Related Posts