Imd Alert: हरियाणा-पंजाब, यूपी समेत 8 राज्यों में आईएमडी का अलर्ट जारी, यात्रा करने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें

Published On

Weather Alert: हिसार, सच कहूँ/संदीप सिंहमार। देशभर में मौसम इन दिन परिवर्तशील चल रहा है। दक्षिण भारत में जहाँ तूफान व भारी बारिश के कारण तबाही की आशंका बनी हुई है तो उत्तर भारत में पहाड़ी इलाकों पर हुई बर्फबारी के कारण सर्दी बढ़ गई है। देश के उत्तरी और मध्य भागों में ठंड बढ़ने के साथ ही आईएमडी ने आठ राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। प्रभावित राज्यों में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, ओडिशा और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। इन राज्यों में देर रात्रि से ही धुंध छाए रहने की संभावना है। Imd Alert

Cricket News: इस तेज गेंदबाज खिलाड़ी ने भारतीय क्रिकेट से लिया संन्‍यास, सभी खिलाड़ी हैरान

इस प्रकार का कोहरा छाने से जहाँ ठंड में बढ़ोतरी होगी वहीं सड़कों पर दृश्यता में कमी आएगी, जिससे यात्रा सुरक्षा पर असर पड़ सकता है। यह स्थिति किसानों व असहाय लोगों के लिए भी चुनौतीपूर्ण हो सकती है, जो ठंड के मौसम में अधिक असुरक्षित होते हैं। ऐसी स्थिति में लोगों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। विशेषकर वाहन चलाने के दौरान या ग्रामीण इलाकों में यात्रा करते समय। ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का प्रयोग और घर के अंदर समय बिताना भी लाभदायक हो सकता है। मौसम प्राकृतिक प्रक्रिया का हिस्सा है जो इस समय वर्ष के नियमित बदलाव के दौरान होती है, लेकिन तैयारी और सावधानी हमेशा सहायक होती है। पर आजकल बदलते मौसम के लिए खुद इंसान भी जिम्मेदार है।

दिल्ली का तापमान @ 10.1 डिग्री सेल्सियस | Imd Alert

प्रदूषण के कारण हवा का स्तर खराब रहने के बावजूद भी अब दिल्ली का न्यूनतम तापमान भी गिरने लगा है। रात्रि को दिल्ली में इस सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। भारत मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 21 नवंबर की रात 10.2 डिग्री सेल्सियस और 27 नवंबर को 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिन के समय दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। उत्तर भारत में बर्फबारी के चलते हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर अत्यधिक ठंड से जूझ रहे हैं। हिमाचल के लाहौल स्पीति का तापमान माइनस 11 डिग्री तक गिर चुका है और आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है।

मध्य भारत में भी बढ़ी ठिठुरन

मध्य भारत के कुछ हिस्सों में भी ठंडी बढ़ रही है, खासकर मध्य प्रदेश के जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में ठंडी हवा चल रही है। शहडोल और मंडला में न्यूनतम तापमान शिमला, देहरादून, जम्मू और कटरा से भी कम हो गया है, जहाँ रात का तापमान 7 डिग्री से नीचे पहुँच गया है।

दक्षिण भारत में फेंगल तूफान का खतरा बरकरार

दक्षिण भारत में, तमिलनाडु में फेंगल तूफान का खतरा मंडरा रहा है। इसके प्रभाव से पिछले तीन दिनों से तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भी आज बारिश का अनुमान है। इस प्रकार विभिन्न भागों में मौसम के अलग-अलग रूप देखे जा रहे हैं, जिनसे उत्पन्न स्थिति पर लगातार नजर रखने की आवश्यकता है।

About The Author

Related Posts