सूमी से निकाले गए भारतीय छात्र दिल्ली पहुंचे
Published On
नई दिल्ली (एजेंसी)। युद्धग्रस्त यूक्रेन के सूमी से निकाले गये 242 भारतीयों को लेकर एक और विमान शुक्रवार को दिल्ली में उतरा। सूत्रों के मुताबिक सुमी शहर से निकाले गए छात्रों के साथ एक और उड़ान पूर्वाह्न करीब 11.00 बजे दिल्ली पहुंचेगी। भारत ने सूमी से निकाले गए 600 छात्रों को वापस लाने के लिए पोलैंड के लिए तीन उड़ानें भेजीं थी। ‘आॅपरेशन गंगा’ के तहत अब तक 17,000 से अधिक भारतीयों यूक्रेन से निकाला गया है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।