जम्‍मू-कश्मीर: 2 दिन में ATM से निकले 800 करोड़

Published On

आज से मिडिल स्‍कूल भी खुले, आम लोगों का रेडियो बना सहारा

श्रीनगर (एजेंसी)

प्राथमिक स्कूलों के बाद अब बुधवार को वादी में बंद पड़े मिडिल स्कूल भी खोल दिए गये। सप्ताह के अंत तक प्राथमिक और मिडिल स्कूलों की दैनिक गतिविधियों और वादी के हालात की समग्र समीक्षा के बाद अन्य सभी स्कूलों को भी खोला जा सकेगा। यह जानकारी राज्यपाल के प्रमुख सचिव वित्तायुक्त रोहित कंसल ने दी। उन्होंने कहा कि अधिकांश इलाकों से दिन की निषेधाज्ञा हटा दी है। सामान्य जनजीवन रफतार पकड़ रहा है। घाटी के सभी एटीएम सुचारु हैं। बीते 12 दिन में 734 एटीएम पर 800 करोड़ की निकासी हुई है। लोग आराम से पैसा निकलवा रहे हैं और खर्च कर रहे हैं। मतलब साफ है कि कश्मीर में हालात सामान्य हैं। दुकानें खुली और लोग खरीददारी कर रहे हैं।

वहीं, उन्होंने कहा कि घाटी के सरकारी कार्यालयों में उपस्थित बेहतर रही और अब अंतर जिला परिवहन सुविधा भी शुरू हो गई है। रोहित कंसल ने बताया कि करीब 14 दिन के बाद सोमवार को वादी में प्राथमिक स्कूल खोले थे। कल भी यह स्कूल खुले। सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को छात्रों व स्टाफ की उपस्थिति ज्यादा रही है। समाज के विभिन्न वर्गो के आग्रह और फीडबैक के आधार पर बुधवार को मिडिल स्कूल भी खोलने का फैसला किया। यह स्कूल उन्हीं इलाकों में खोले जाएंगे जहां प्राथमिक स्कूल खुले थे।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts