Japan: भूस्खलन में लापता हुये 3 लोगों की मौत

Published On

Japan: टोक्यो (एजेंसी)। पश्चिमी जापान के एहिमे प्रांत में शुक्रवार तड़के हुये भूस्खलन के कारण ढहे एक घर में फंसे तीन लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार अग्निशामक दल और पुलिस ने एहिमे प्रान्त के मात्सुयामा में आपदा प्रभावित क्षेत्र की तलाशी ली और शनिवार दोपहर को दो पुरुष तथा एक महिला को पाया। बाद में पुष्टि की गई कि तीनों वहीं लोग है, जो शुक्रवार को भूस्खलन से क्षतिग्रस्त घर के मलबे के नीचे दब गये थे। मृतकों में एक पुरुष, एक महिला और उनका पुत्र शामिल है जो भूस्खलन से पहले एक लकड़ी के घर में रह रहे थे।

गौरतलब है कि स्थानीय समयानुसार शुक्रवार सुबह करीब चार बजे एक पहाड़ से करीब 50 मीटर चौड़ी और 100 मीटर ऊंची ढलान ढह गई जिससे मिट्टी बहकर आस-पास के घरों के ऊपर जा गिरी जिसमें लकड़ी का एक घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। किसी के लापता होने की कोई खबर नहीं है। अब भूस्खलन स्थल पर खोज बंद कर दी गई है।

About The Author

Related Posts