शिक्षा और रोजगार
बरेली में रिश्वत लेते चकबंदी लेखपाल गिरफ्तार
नरेश चंद्र ने विभाग में की अपील
बरेली 15 नवम्बर(वार्ता)
उत्तर प्रदेश के बरेली में भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने एक चकबंदी लेखपाल को घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आधिकारिक सूत्रों ने गुरूवार को यहां बताया कि मीरगंज तहसील क्षेत्र के लभेड़ा पुरोहित गांव निवासी नरेश चंद्र का 42 बीघे का एक चक है। इस चक के साथ उसकी कुछ और जमीन आ रही थी। लेकिन चकबंदी विभाग ने इसे कम कर दिया था।
नरेश चंद्र ने इसके लिये विभाग में अपील की। अपील के बाद जांच के दौरान उसके हिस्से में और अधिक जमीन होना पाया गया। आदेश के बाद नरेश चंद्र ने चकबंदी लेखपाल भानु प्रताप सिंह से जमीन की पैमाइश को कहा। लेखपाल ने इसके एवज में लेखपाल 15 हजार रुपये की मांग की। उन्होंने बताया कि लेखपाल रिश्वत न मिलने पर उसके खेत की पैमाइश नहीं कर रहा था।
नरेश चंद्र ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन के प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह से की। भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने बुधवार को लेखपाल को सुभाष नगर में स्टेट बैंक के पास गली में अपने ऑफिस बुलाया। यहां मुलाकात न होने पर ढाई बजे चौकी चौराहा पर बुलाया। यहां भी लेखपाल नहीं मिले।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।