London Cleanliness Campaign: लंदन ने फिर छेड़ा अभियान, चमकाया शहर!

Published On

London Cleanliness Campaign: लंदन (इंग्लैंड)। डेरा सच्चा सौदा के इंग्लैंड स्थित ब्लॉक लंदन की साध-संगत द्वारा डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक पूजनीय बेपरवाह साँईं शाह मस्ताना जी महाराज का पावन एमएसजी अवतार माह (MSG Bhandara Month) लंदन के क्षेत्र साऊथ पार्क ड्राईव बार्किंग इल्फोर्ड में सफाई अभियान चलाकर मनाया गया। London News

पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर संगठन के 20 सेवादारों ने पावन अवतार माह के उपलक्ष्य में सफाई अभियान (London cleanliness campaign) चलाने का निर्णय लिया। इस अभियान में लंदन मूल के 13 स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए तथा डेरा के सेवादारों के साथ मिलकर क्षेत्र को स्वच्छता की सौगात दी। डेरा के सेवादारों ने इस अभियान के तहत कुछ ही घंटों में 140 बड़े बैग कूड़ा एकत्रित किया।

डेरा सेवादारों द्वारा चलाए गए इस सफाई अभियान की स्थानीय लोगों ने खूब तारीफ की। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर संगठन की वर्दी पहने जब सेवादारों को सफाई कार्य करते देखा तो स्थानीय लोग उनके व संगठन के बारे में जानने को उत्सुक नजर आए। London News

अनजान शहर में खराब तबीयत के चलते रात के अंधेरे में बैठी महिला का सहारा बने डेरा सेवादार

About The Author

Related Posts