मैनपुरी में भाजपा जिला अध्यक्ष के घर बदमाशों ने की फायरिंग

Published On

मैनपुरी (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी शहर कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिलाध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता के घर फायरिंग की और फरार हो गयेे। पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गुप्ता के अनुसार सोमवार रात करीब पौने 11 बजे बाइक सवार तीन लोग उनके अवधनगर स्थित आवास पर पहुंचे और गेट खुलवाने लगे। गेट नहीं खालने पर उन लोगों ने गाली गलौज करते हुए कई राउंड गोली चलाई और भाग गये। इस सिलसिले में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts