Mohali में बड़ा हादसा, 50 फुट ऊंचाई से गिरा झूला

Published On

मोहाली (सच कहूँ न्यूज)। चंडीगढ़ से पंजाब के मोहाली में दशहरा ग्राउंड (Mohali Swing Accident) में लगे मेले में रविवार देर शाम झूला टूटने से बच्चों सहित कई लोग घायल हो गये जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने सोमवार को यहां बताया कि मामला दर्ज करके आयोजकों की धरपकड़ शुरू कर दी है। जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिये हैं। जिला उपायुक्त अमित तलवार के अनुसार मामले की जांच करके यह पता लगाया जा रहा है कि आयोजकों ने गमाडा से मेला में झूला लगाने अनुमति ली थी या नहीं। दोषी पाये जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। घटना के बाद फरार हुये झूला संचालक तथा कर्मचारियों की तलाश जारी है। घटना के बाद एसडीएम तथा तहसीलदार सहित अधिकारियों ने मौके पर पहुंच हालात का जायजा लिया।आइयें देखते हैं वीडियो में कैसे गिर रहा है झूला….

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts