Breaking News: पूज्य गुरु जी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धाजंलि

Published On

बरनावा (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने मंगलवार को रूहानी सत्संग के दौरान पुलवामा के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पूज्य गुरु जी ने फरमाया कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा अटैक हुआ था और उसके हमारे आर्मी के जवान शहीद हो गए थे। भगवान से ये ही प्रार्थना करते हैं कि भगवान उनके परिवारों को शक्ति दे, हिम्मत दे, घरों में तरक्कियां दे और उस आत्मा का भगवान जरूर भला करें। सभी साध-संगत नारा लगाये भगवान जी के चरण-कमलों में ह्यधन-धन सतगुरु तेरा ही आसराह्ण। क्योंकि देश के लिए जो कुर्बान हो जाते हैं उनका नाम हमेशा अमर रहता है। हमारे जो आर्मीमैन है जो देश के लिए दिन रात एक कर देते हैं उनको भगवान और शक्ति दे कि वो अपने आप को बचाते हुए हमारे देश का भला और रक्षा भी करें और खुशियां भी हासिल करें।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts