पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के पास बस्तियों, चौकियों पर गोले दागे

Published On

जम्मू। पाकिस्तान ने संघर्षविराम का एक बार फिर उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के पुंछ-राजौरी इलाके में कई गांवों और भारतीय चौकियों पर मोर्टार बम दागे, जिसमें एक आम नागरिक घायल हो गया। भारतीय सेना ने प्रभावी जवाबी कार्वाई की।

रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने सुबह तकरीबन आठ बजकर 45 मिनट से भिम्भर गली सेक्टर के नौशेरा सेक्टर में भारतीय सेना की चौकियों पर गोलाबारी की। भारतीय सेना ने कड़े और प्रभावी तरीके से जवाब दिया। पाकिस्तान सेना राजौरी और पुंछ जिले के बालाकोट, धार, लम्बीबाडी, राजधानी, मानकोट, सैंडोट में भी गोले दागे।

करीब 8000 लोग पिछले दो दिनों में घटना से प्रभावित

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सैंडोट में नियंत्रण रेखा के पास स्थित बस्ती में गोले दागने की घटना में घायल हुए व्यक्ति की पहचान रजा के तौर पर हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को भी पाकिस्तान ने पांच बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। उसने कई गांवों और अग्रिम चौकियों पर मोर्टार बम दागे थे। इसमें दो जवान शहीद हो गए थे और छह अन्य लोग घायल हो गए थे।

पाकिस्तान की ओर से गोले दागे जाने से राजौरी जिले के सैकड़ों स्कूली बच्चों की जान खतरे में पड़ गई है। नौशेरा के 3000 और मंजाकोट-राजधानी-पंजग्रैन-नैका के 5000 लोग सहित करीब 8000 लोग पिछले दो दिनों में पाकिस्तान की ओर से गोले दागने की घटना से प्रभावित हुए हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts